12 दिसंबर 2014 - 15:46
दाइश अमरीकी पत्रकार का शव बेचने को तैयार।

आईएसआईएल, अमरीकी पत्रकार जेम्स फ़ोली का शव दस लाख डालर में बेचने को तैयार है।

आईएसआईएल, अमरीकी पत्रकार जेम्स फ़ोली का शव दस लाख डालर में बेचने को तैयार है।
आईएसआईएल के आतंकवादी ने अमरीकी पत्रकार जेम्स फ़ोली की हत्या अगस्त में गला काटकर की थी।  अब आईएसआईएल ने इस अमरीकी पत्रकार जेम्स फोली के शव का डीएनए कराने का प्रस्ताव पेश किया है।  इस कार्य के लिए तुर्की में कुछ लोग तैयार हैं किंतु आईएसआईएल ने इसके लिए एक मिलयन डालर की मांग की है।
“बाज़फ़ीद” नामक साइट ने आईएसआईएल से संपर्क कराने वाले तीन दलालों के हावाले यह सूचना दी है कि आईएसआईएल, अमरीकी पत्रकार जेम्स फोली के शव को दस लाख डालर में बेचना चाहता है।  दलालों ने अपनी हत्या के भय से अपना नाम गोपनीय रखा है।  इन दलालों का कहना है कि आईएसआईएल इस बारे में सौदा करने में पूर्ण रूप से गंभीर है।
ज्ञात रहे कि आईएसआईल के आतंकवादी ने अगस्त में अमरीकी पत्रकार जेम्स फ़ोली की सिर काटकर हत्या कर दी थी।  उल्लेखनीय है कि आतंकवादी गुट आईएसआईएल, फिरौती, अपहरण, महिलाओं की तस्करी, दुर्लभ वस्तुओं की तस्करी, कच्चे तेल को चोरी करके बेचने और अन्य अवैध कार्यों से करोड़ों डालर कमा रहा है।